ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव मलपुरा में हार्ट अटैक से राजमिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

– सुशील चौहान 

उत्तर प्रदेश: जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव छोटा मलपुरा निवासी‌ करीब 50 वर्षीय राजमिस्त्री लियाकत मियां पुत्र मोहम्मद अली को 5 जुलाई की रात्रि में अचानक हार्ट अटैक आ गया । हालत बिगड़ने पर तत्काल उसे उपचार हेतु काशीपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां  उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया । ग्राम पंचायत मलपुरा के प्रधान रिफाकत अली, सभासद नईम तथा संभ्रांत नगरिकों अहमद, खुर्शीद अहमद, नबी हसन, शहाबुद्दीन, नूर हसन, मोहम्मद याकूब व नजाकत एवं समीपवर्ती  ग्राम पंचायत राघूवाला के प्रधान अकील अहमद,उत्तराखण्ड के सीमावर्ती गांव सन्यासियोंवाला के प्रधान आशीष कुमार चौहान उर्फ रिंकू, पूर्व प्रधान नजाकत हुसैन व जाकिर हसैन,युवा नेता अर्शी चौधरी आदि लगों ने  राजमिस्त्री लियाकत मियां के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया ।