विद्युत वितरण खण्ड जसपुर के विभिन्न फीडरों के सम्बंधित क्षेत्रों में चल रहा है विद्युत लाइनों के कंडक्टर बदलने का कार्य, अधिशासी अभियंता ने जनता से की विद्युत शटडाउन के दौरान सहयोग बनाने की अपील

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर वितरण खण्ड के विभिन्न फीडरों से सम्बंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने हेतु विद्युत लाइनों के कंडक्टर बदलने का कार्य चल रहा है । कुछ स्थानों पर विद्युत लाइनों के कंडक्टर बदलने का कार्य किया जा चुका है और कुछ स्थानों पर कार्य चल रहा है । जिसके लिए विद्युत कर्मियों को संबंधित क्षेत्र का विद्युत शट-डाउन लेना पड़ता है । जसपुर विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियंता वी के सक्सेना ने विभिन्न तिथियों में यह जाने वाले शट डाउन के संबंध में विभिन्न माध्यमों से सूचना सार्वजनिक है और  शट टाउन के दौरान जनता से सहयोग बनाये रखने की अपील की है ।