जसपुर पुलिस द्वारा 3.09 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर गिरफतार 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर ,ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा एक स्मैक तस्कर को 03.09 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है । जिसके तहत पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक  काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में जसपुर ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा दिनांक 27/07/2026  की  रात्रि मे गश्त,चेकिंग के दौरान स्मैक तस्कर मोहम्मद नौशाद उर्फ सुल्ला  पुत्र आशिक निवासी  नई बस्ती निकट बिलाल मस्जिद जसपुर जनपद ऊधम सिंह नगर को भगवंत पुर रोड के पास 03.09 ग्राम स्मैक के साथ मय मोटर साइकिल के  गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने  उसके विरुद्ध अपराध संख्या- 303/26 धारा- 8/21/60  NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय में पेश किया ।
पुलिस टीम:
1-प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय
2- उप निरीक्षक प्रियांशु जोशी
3- कांस्टेबल कुलदीप सिंह
4- कांस्टेबल इंद्र सिंह, कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर ।