भारतीय किसान यूनियन के रुद्रपुर आंदोलन को सफल बनाने की अपील,धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं होने वाले पदाधिकारियों को पद मुक्त करने की चेतावनी, 23 अगस्त 2026 तक चलेगा धरना प्रदर्शन

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: युवा भारतीय किसान यूनियन,जसपुर के अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने रुद्रपुर किसान आंदोलन को सफल बनाने की अपील की ।
भारतीय किसान यूनियन द्वारा 21 अगस्त 2026 को किसानों के ट्यूबवैलों की बिजली फ्री किए जाने और किसानों की अन्य मांग को लेकर जनपद मुख्यालय पर रुद्रपुर में धरना-प्रदर्शन किया गया । यह धरना-प्रदर्शन 23 अगस्त 2026 तक चलेगा  । युवा भारतीय किसान यूनियन,जसपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों, सदस्यों व किसानों से निवेदन किया कि सभी किसान साथी जनपद मुख्यालय रुद्रपुर में चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे और धरनापदर्शन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भाकियू नेता जगजीत सिंह भुल्लर ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सभी पदाधिकारियों को सूचित किया कि 21 अगस्त 2026 को जनपद मुख्यालय रुद्रपुर में आयोजित भारतीय किसान यूनियन के धरने पर रुद्रपुर मोर्चा कमेटी द्वारा तय किया गया कि जो भी पदाधिकारी धरने पर नहीं पहुंचेगा उसे पद मुक्त कर दिया जाएगा । भारतीय किसान यूनियन के सभी पदाधिकारियों से अनुरोध है कि 22-23 अगस्त 2026 को सभी पदाधिकारी धरने पर पहुंचे नहीं तो उन्हें पद मुक्त कर दिया जाएगा ।