काशीपुर KVR हॉस्पिटल के पास भीषण सड़क दुर्घटना,अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलटी कार, चालक की मौत

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: काशीपुर के KVR हॉस्पिटल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई । इस भीषण सड़क दुर्घटना में कार चालक की दर्दनाक की मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार 25 अगस्त 2026 को सांय करीब 7:00 मोहल्ला अफगान,बढ़ापुर , तहसील नगीना जिला बिजनौर ,उत्तर प्रदेश निवासी 40 वर्षीय इकराम खान पुत्र असद उल्ला खां अपनी अर्टिगा कार संख्या  HR 11M-7723 से रुद्रपुर से अपने घर जा रहे थे, तभी थाना कुंडा अंतर्गत काशीपुर KVR हॉस्पिटल के पास हाईवे पर अनियंत्रित होकर उसकी कार गहरी खाई में पलट गई । घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गाड़ी को सीधा कराया । तब तक कर चालक की मौत हो चुकी थी । पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी  ।