जसपुर क्षेत्र के गांव जगदीशा वाला में गुलदार का आतंक,घर में घुसकर दो लोगों के कुत्ते उठा कर ले गया गुलदार,गांववासियो में दहशत,गांव वासियों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप,जताया रोष 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड : जसपुर क्षेत्र गांव जगदीशा वाला में गुलदार का आतंक मचा हुआ है । गुलदार घरों में घुसकर गांव के दो लोगों के कुत्ते उठा कर ले गया । जिस गांववासियों में दहशत व्याप्त है ।
जानकारी के अनुसार गुलदार रात्रि के दौरान जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव जगदीशा वाला निवासी रेशम सिंह पुत्र प्रीत सिंह के घर में घुसकर उनका कुत्ता उठा कर ले गया और उसके दो दिन बाद गुलदार रात्रि के दौरान इसी गांव के निवासी मेजर पुत्र जरनैल सिंह के घर में घुसकर उनका कुत्ता उठा कर ले गया । बताया गया कि गुलदार गांव जगदीशा वाला निवासी पलविंदर पुत्र मलकीत सिंह के घर के इर्द-गिर्द भी कुत्ते की तलाश में कई दिन से मंडरा रहा है , उनका घर कवर्ड होने के कारण गुलदार का उनका कुत्ता उठाने का दांव नहीं लग पा रहा है ।
गुलदार उनके सीसीटीवी कमरे में घर के पास घूमता हुआ साफ दिखाई दिया । कुल मिलाकर गांव जगदीशा वाला में गुलदार ने आतंक मचा रखा है । जिस गांववासियों में दहशत व्याप्त है । गांव वासियों ने बताया कि उनके द्वारा वन विभाग के अधिकारियों से मांग की जा चुकी है कि गांव के आसपास पिंजड़ा लगाकर गुलदारों को पड़कर जंगल में छोड़ जाए, ताकि वे गुलदार के आतंक से निजात पाकर राहत की सांस ले सकें । उनका आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शायद उन्हें किसी बडी घटना का इंतजार है । वन विभाग द्वारा उनकी मांग पर कोई ध्यान न दिए जाने से गांव वासियों में भारी रोष व्याप्त है। गौरतलब है कि गुलदार पास के गांव रामनगर वन से दो कुत्ते और एक बकरी का बच्चा उठकर ले गया । इसके अलावा गुलदार गांव वीरपुरी से भी एक व्यक्ति के में से एक कुतिया उठा कर ले गया । कुल मिलाकर जसपुर क्षेत्र में गुलदार का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है । जो चिंता का विषय बना हुआ है ।