वन विभाग की टीम ने पकड़ा जसपुर क्षेत्र के गांव जगदीशा वाला में एक व्यक्ति के घर में निकला जहरीला सांप,परिजनों को दिलाई भय से निजात और राहत की सांस 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: वन विभाग की टीम ने जसपुर क्षेत्र के गांव जगदीशा वाला में एक व्यक्ति के घर में निकले जहरीले सांप को पकड़ कर परिजनों को भय से निजात दिलाई
जानकारी के अनुसार 24 अगस्त 2026 को देर सायं जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के नदी पार गांव जगदीशा वाला निवासी सरदार हरदेव सिंह पुत्र हरवंश सिंह के फार्म हाउस के मेन गेट पर कहीं से जहरीला सर्प आ गया । जो अपने मुंह से जहर उगल रहा था । जहरीले सर्प को देखकर परिजन भय से कांप गए । पता चलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । लेकिन सांप के पास नजदीक जाने की किसी की हिम्मत नहीं पड़ी । घटना की सूचना
 वन विभाग के पतरामपुर रेंज कार्यालय को दी गई । सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उसने जहरीले सांप को पकड़ लिया। तब कहीं जाकर जहरीले सांप से भयभीत परिजनों व अन्य लोगों ने को भय से मुक्ति मिली और उन्होंने रात की सांस ली।