– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : चोरों ने जसपुर क्षेत्र के गांव कल्याणपुर गुरुद्वारे की गोलक से दिनदहाड़े रुपए चोरी कर लिये ।
जानकारी के अनुसार 28 अगस्त 2026 को चोरों ने दिनदहाड़े जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर स्थित गुरुद्वारे में घुसकर गुरुद्वारे की गोलक से रुपए चोरी कर लिये,जब गुरुद्वारे क ग्रंथी अपने कमरे में थे । जैसे ही उन्हें आहट हुई और वे कमरे से निकलकर बाहर आए तब तक चोर चोरी करके भाग गए । घटना का पता चलने पर गुरुद्वारे भीड़ जमा हो गई । गांव वासियों ने गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की । जिसमें दो लोगों द्वारा चोरी किए जाने की पुष्टि हुई । गुरुद्वारे में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से गांव वासियों में भारी रोष व्याप्त है । आक्रोशित गांव वासी घटना का खुलासा करने की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी और घटना का जल्द से जल्द खुलासा चोरों को पकड़ने की मांग की । गौरतलब है कि कुछ माह पहले कलिया वाला वाला- कल्याणपुर मार्ग स्थित गांव कलिया वाला के शहीदी स्थल गुरुद्वारे में भी चोरी हुईं थी । जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया । इसके अलावा कल्याणपुर एक मंदिर से भी चोरी हुई थी । उसका भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया । लोगों ने चोरी की उक्त घटनाओं का भी खुलासा करने की मांग की।