– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार जसपुर क्षेत्र के अपंजीकृत चिकित्सालयों के संचालकों के खिलाफ छापामार अभियान चलाया गया । जिसके दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर दो नर्सिंग होमों को सील कर दिया गया और अन्य अपंजीकृत चिकित्सालयों के संचालकों को नोटिस दिए गए।
दिनांक 11/9/26 को जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जसपुर क्षेत्र में ए सी एम ओ डॉक्टर हरीश पाण्डे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ धीरेंद्र मोहन गहलोत,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,जसपुर,
डॉक्टर जितेंद्र पंकज की टीम ने विभिन्न अपंजीकृत चिकित्सालयों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिसके दौरान क्षेत्र के दस चिकित्सालयों पर छापा मारा गया। जिसके दौरान चेक किये जाने पर अनियमिताएं पाए जाने पर जिनमें से 2 नर्सिंग होमों NM nursing home
व Public nursing home श
को सील कर दिया गया। जबकि अन्य अपंजीकृत चिकित्सालयों के संचालकों को नोटिस जारी किये गये ।
व Public nursing home श
को सील कर दिया गया। जबकि अन्य अपंजीकृत चिकित्सालयों के संचालकों को नोटिस जारी किये गये ।जनपद ऊधम सिंह नगर में फैले झोलाछापों के खिलाफ नवनियुक्त सी एम ओ डॉक्टर एस के गोस्वामी ने कड़ा रुख़ अपनाया है । उनके हवाले से चिकित्सा अधीक्षक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर डॉक्टर धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि आगे भी उनके निर्देशन में अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ अभियान सख्ती से चलाया जाएगा ।