स्कूलों का काम फोन पर आना बिल्कुल बंद किया जाए – सुखदेव सिंह 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी सरपंच के नाम से जाना जाने वाले कांग्रेस पार्टी के सक्रिय युवा नेता सुखदेव सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर अपने बयान में कहा है कि स्कूलों का काम फोन पर दिया जाना बिलकुल बंद किया जाए । उन्होंने कहा है कि जब स्कूलों द्वारा हजारों रुपए की फीस ली जाती है तो फिर फोन पर काम क्यों ? । स्कूल में ही काम करवाओ । क्योंकि फोन पर स्कूल काम आने से बच्चों का ध्यान फोन में लग गया और पढ़ाई से टूट रहा है ।