जानकारी के अनुसार 6 सितंबर 2026 को सांय करीब 6:30 बजे जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव हल्दुआ निवासी सुखदेव सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह के घर में परिजनों की गैर मौजूदगी में चाररदीवारी फांद कर एक गुलदार घर में घुस गया और उनके जर्मन शेफर्ड कुत्ते को उठाकर चार दीवारी
फांद कर घर के बाहर ले गया, तभी संयोग वश परिजन घर पहुंच गए और उन्होंने गुलदार द्वारा कुत्ते को उठाकर ले जाते देखा । इस पर उन्होंने शोर मचाया और गुलदार का पीछा किया । इस पर गुलदार कुत्ते को छोड़कर भाग गया। लेकिन तब तक कुत्ता मर चुका था ।
सुखदेव सिंह ने घटना की सूचना वन विभाग की काशीपुर रेंज को दी। इस पर अगले दिन वन विभाग की टीम
मौके पर पहुंची और उसने घटना स्थल का जायज़ा लिया । सुखदेव सिंह व आसपास के लोगों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की । इस पर वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए उनके घर के पास पिंजरा लगाया ।
गांव वासियों ने कहा कि वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा तो लगा दिया। लेकिन उसके अंदर गुलदार के भोजन के लिए चारे की व्यवस्था नहीं की। गांव वासियों ने वन विभाग पर आरोप लगाया कि उसके द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा सिर्फ दिखावा करने के लिए लगाया है। इस घटना से गांव वासियों में दहशत व्याप्त है । घटना के बाद गांव वासी घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं और बच्चे स्कूल जाने से व किसान अपने खेतों पर काम करने जाने से कतरा रहे हैं । गौरतलब है कि गुलदार हाल ही में क्षेत्र के गांव रामनगर वन, जगदीशा वाला व वीर पुरी से भी कई कुत्ते उठा कर ले जा चुका है और गांव रामनगर वन से बकरी के एक बच्चे को भी उठाकर ले गया । कुल मिलाकर जसपुर क्षेत्र में गुलदार का आतंक रुकने का नाम नहीं ले पा रहा है । जिससे क्षेत्रवासी काफी चिंतित हैं ।
गुलदार ने जसपुर क्षेत्र के गांव हल्दुआ में एक कुत्ते को उतारा मौत के घाट, कुत्ते को घर के अंदर से उठा कर लेकर आया था गुलदार, गांव वासियों में दहशत,वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: गुलदार ने जसपुर क्षेत्र में एक कुत्ते को घर के अंदर से उठाकर उतारा मौत के घाट उतार दिया ।