आजाद समाज पार्टी युवा नेता नईम प्रधान 15 सितंबर 2026 को जसपुर क्षेत्र के गांव धरमपुर में जनसंपर्क कर सुनेंगे गांव वासियों की समस्याएं 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख विधानसभा क्षेत्र जसपुर से मिशन 2027 की तैयारी में जुटे आजाद समाज पार्टी के युवा नेता नईम प्रधान 15 सितंबर 2026 को सांय 4:00 बजे जसपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांव धर्मपुर में जनसंपर्क करेंगे और गांववासियों की समस्याएं सुनेंगे । उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं अनुरोध किया कि समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग करें।