जसपुर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गणेश चतुर्थी का पर्व 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद उधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
गणेश चतुर्थी के पर्व पर जसपुर खंड विकास कार्यालय रोड स्थित कॉलोनी में गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई। जिसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर खड़क सिंह चौहान ने फीता काट कर किया। उन्होंने गणेश पूजा व गणेश जी की आरती में भाग लिया । इस अवसर पर महाराज सिंह चौहान, महेश प्रजापति, रोहित तमर, रोहित कश्यप, विशाल कुमार, मयंक चौहान, प्रशांत चौहान, गगनदीप, आशु तोमर, सुमित कश्यप, पुष्पेंद्र कश्यप, विवेक कश्यप आदि मौजूद रहे।