शांतिकुंज हरिद्वार से जसपुर पहुंची दिव्य ज्योति कलश यात्रा, जग-जगह हुआ भव्य स्वागत 

 

उत्तराखण्ड: शांतिकुंज, हरिद्वार से चलकर दिव्य ज्योति कलश यात्रा 11 फरवरी 2025 को जनपद उधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर पहुंची । यह दिव्य ज्योति कलश यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व 15 फरवरी को जसपुर नगर में निकाली गई । जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया । दिव्य ज्योति कलश यात्रा रथ से प्रसाद वितरण किया गया और कलश यात्रा के साथ चल रहे शांतिकुंज के कार्यकर्ताओं ने “श्री गायत्री चालीसा तथा शांति कुंज द्वारा जारी जीवन की सभी समस्याओं के अचूक समाधान व क्रांतिधर्मी” पत्रक वितरित किया,  दिव्य ज्योति कलश यात्रा में मुख्य ट्रस्टी जसवंत सिंह, प्रदीप कुमार भीम सिंह, दिग्विजय सिंह, इंदु वाला , व घासी सिंह आदि शामिल रहे ।