सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 19 अक्टूबर 2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव भगवन्तपुर के तीन कसने तीन किसानों की गन्ने की फसल में आग लगा दी थी और उनका काफी नुकसान हो गया था । जिससे पीड़ितों व गांव वासियों में भारी रोष व्याप्त है। आक्रोशित लोग पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर देने के बाद से ही गन्ने की फसल में आग लगाने वाले लोगों की तलाश में जुट गए थे । उन्होंने 20 अक्टूबर 2026 को घटना स्थल के आसपास दो संदिग्ध युवकों को पड़कर लिया
और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। गांव वासियों ने पकड़े गए युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया । गांव वासियों ने बताया कि पुलिस ने युवकों की तलाशी ली और उनसे पूछताछ की । उसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई । हालांकि पुलिस से इस मामले की पुष्टि नहीं हो पाई और न ही पुलिस से इस संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी मिल पाई ।