सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में अज्ञात लोगों ने तीन किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगा दी। जिससे किसानों की गन्ने की काफी फसल जल गई और उनका कफी नुकसान हो गया ।



जानकारी के अनुसार दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को अज्ञात लोगों ने जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी साबिर पुत्र बुद्धा हुसैन के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगा दी। गन्ने की फसल में आग लगने से आसपास के आसमान में धुआं दिखाई दिया। इस पर गांव में अफरा तफरी व चीख पुकार मच गई। गांव वासी आनन-फानन में दौड़कर मौके पर पहुंचे । लेकिन जब तक गन्ने की फसल आग की भेंट चढ़ चुकी थी। बताया गया कि पास के खेत में चौधरी सुरेंद्र सिंह पुत्र करण सिंह व मोहम्मद उमर पुत्र नन्हे की गन्ने की फसल में भी आग लग गई । जिससे किसानों का काफी नुकसान हो गया । पीड़ित मोहम्मद उमर ने बताया कि आग लगने से उसकी 10 बीघा खड़ी करने की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई । मोहम्मद उमर ने बताया कि आग लगने से उसकी ढाई बीघा गन्ने की फसल नष्ट हो गई । सुरेंद्र पुत्र करण सिंह ने बताया कि उसकी करीब डेढ़ बीघा गन्ने की फसल में आग लग गई। गनीमत हुई की मौके पर पहुंचे लोगों ने आग को खेलने से रोक लिया। वरना उसका भी भारी नुकसान हो जाता । इस मामले को लेकर पीड़ित किसान,अन्य गांव वासी व सहयोगी कोतवाली पहुंचे । जिन्होंने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जांच कर आग लगने वाले लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की । कोतवाल राजेश पांडे ने गन्ने की फसल में आग लगाने वाले लोगों का पता लगाने और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस मामले को लेकर जसपुर कोतवाली में जमा हुए लोगों में साबिर, मोहम्मद उमर ,सुरेंद्र सिंह देवेंद्र सिंह, इस्लाम हुसैन ,आफताब सैफी, शादाब मलिक, अलीम आजाद,आसिफ मलिक, दानिश हुसैन आदि लोग शामिल रहे ।