जसपुर क्षेत्र के गांव रामनगर वन में 26 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती 

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर के गांव रामनगर वन में आगामी 26 अक्टूबर 2026 को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर ग्राम रामनगर वन,जसपुर (ऊ.सि. नगर) में पूजा-अर्चना,आरती,प्रवचन,भंडारा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने गांव व क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की ।