जसपुर क्षेत्र के गांव सन्यासियों वाला में मृत पशुओं के पड़ने के स्थान पर कुछ लोगों द्वारा सफाई के उद्देश्य से मिट्टी का भरान किए जाने पर सोशल मीडिया के माध्यम से एतराज,प्रशासन को तत्काल लेना चाहिए संज्ञान

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: ग्राम पंचायत सन्यासियों वाला में मृत पशुओं के पड़ने वाले स्थान पर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी का भरान किया जा रहा है । जिस पर कुछ लोगों द्वारा आपत्ति की जा रही है ।
जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सन्यासियों वाला में मरोड़ की झाल के पास सड़क के किनारे मृत पशुओं को डालने का स्थान है । पिछले दिनों कुछ लोगों द्वारा उक्त स्थान पर मृत पशुओं के डाले जाने पर यह कहकर शिकायत की गई थी कि वहां मृत पशु पड़ने से आसपास के लोगों व राहगीरों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है । कुछ लोगों द्वारा उक्त स्थान पर मिट्टी का भरान कराया जा रहा है । सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोगों द्वारा इस पर आपत्ति जताई जा रही है और इस कार्य को अवैध बताया जा रहा है तथा तरह-तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं ऐसी स्थिति में प्रशासन को इस मामले का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और यह कार्य उचित हो तो उसे अपने संरक्षण में कराना चाहिए ,ताकि गांव की शांति व्यवस्था भंग न हो पाए। इस संबंध में ग्राम प्रधान आशीष चौहान उर्फ रिंकू ने  बताया कि यह कार्य कुछ लोगों द्वारा स्वयं अपने स्तर से कि जा रहा है।  उन्होंने बताया कि आसपास के खेत वाले लोगों व आसपास रहने वाले लोगों ने उक्त स्थान पर मृत पशुओं को न डालने की बात कही गई थी। ग्राम प्रधान ने बताया कि वैसे इस स्थान पर पुराने जमाने से मृत पशु पड़ते आ रहे हैं । उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी का भरान कराये जान की सूचना हलका लेखपाल को दे दी है ।