सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव सन्यासियों वाला में मृत पशुओं को डाले जाने वाले स्थान पर कुछ लोगों द्वारा व्यक्तिगत रूप से मिट्टी का भरान कराये जाने पर गांव के कुछ लोगों द्वारा इस कार्य का विरोध किया गया । जिससे विवादास्पद स्थिति पैदा हो गई । इसके बावजूद दूसरे दिन भी आ प्रातः काल मिट्टी भरान का कार्य जारी रहा।

जनपद ऊधम सिंह नगर जसपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव सन्यासियों वाला में जयपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग पर गांव के बाहर मरोड़ की झाल के पास सड़क के किनारे स्थित भूमि में मृत पशुओं को डाले जाने का स्थान बना हुआ है । बताया गया कि यह स्थान चकबंदी के दौरान छोड़ा गया था । यह करीब दो बीघा जमीन है । कुछ लोगों द्वारा इस स्थान पर मृत पशु डाले जाने से दुर्गंध फैलने की शिकायत की गई थी । उसके बाद 21 अक्टूबर 2026 को इस स्थान पर कुछ लोगों ने मिट्टी भरान कराना शुरू कर दिया । इस पर गांव के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त स्थान पर मिट्टी भरान कराये जाने का विरोध किया । इसके बावजूद 22 अक्टूबर 2026 को प्रातः काल भी उक्त स्थान पर मिट्टी भरान का कार्य जारी रहा । जिस पर सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्य का लगातार विरोध किया जा रहा है। जिससे विरोध की स्थिति बनी हुई है । समाचार लिखने तक प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान नहीं लिया। इसी गांव के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गगन कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी एक वीडियो जारी कर इस कार्य को अनुचित ठहराया और उसका विरोध किया । उन्होंने कहा है कि पहले मृत पशुओं को डालने के स्थान की वैकल्पिक व्यवस्था की जाये । उसके बाद इस स्थान मिट्टी भरान कराया जाए । प्रशासन इस मामले का संज्ञान ले और आवश्यक कार्रवाई करे, ताकि भी विवाद की स्थिति समाप्त ह सके । उन्होंने बताया कि गांव वासी इस मामले में उप जिला अधिकारी,जसपुर ऊसिंन से मिलेंगे और प्रार्थना पत्र देकर इस मामले से अवगत कराएंगे और इस कार्य को रुकवा कर इस संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग करेंगे ।