उत्तराखंड आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विनय रोहेला लेंगे जसपुर क्षेत्र के गांव सन्यासियों वाला के पशु शमशान विवाद का संज्ञान,संबंधित अधिकारियों को देंगे आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विनय रोहेला ने कहा कि उन्हें जसपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सन्यासियों वाला में पशु शमशान की भूमि पर बिना किसी प्रशासनिक आदेश के कुछ लोगों द्वारा अनाधिकृत एवं अवैध रूप से मिट्टी का भरान कराये जाने से विवाद की स्थिति पैदा होने जानकारी मिली है । उन्होंने कहा कि अनाधिकृत एवं अवैधानिक रूप से पशु शमशान की सरकारी भूमि में मिट्टी के भरान कराया जाना अनुचित है। वे इस मामले का अतिशीघ्र संज्ञान लेंगे और संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को तत्काल रुकवा कर जांच कर आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करने के निर्देश देंगे।