जसपुर के पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल द्वारा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी कर अपमानित किए जाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रदेश भर के भाकियू कार्यकर्ताओं में भारी रोष,आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने उठाई पूर्व विधायक द्वारा माफी मांगे जाने की आवाज

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर के पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल द्वारा भाकियू कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी किए जाने व गाली दिए जाने से पूरे उत्तराखंड के किसानों में भारी रोष व्याप्त है । आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक द्वारा माफी मांगे जाने आवाज उठाई । भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता विगत 23 अक्टूबर 2026 को कच्चे आढ़तियों की धान तौल में आ रहे व्यवधान का समाधान कराने हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने जसपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में पहुंचे थे । इसी दौरान वहां पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल भी पहुंच गए । किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोंकझोंक हो गई। जिसके दौरान किसी बात पर डॉक्टर सिंगल को गुस्सा आ गया और उन्होंने गुस्से में भाकियू कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी की व उन्हें गाली दी । किसी तरह यह मामला शांत हुआ और दोनों पक्ष वहां से चले गए । लेकिन किसी ने भाकियू कार्यकर्ताओं व पूर्व विधायक डॉक्टर सिंघल के बीच हुई नोंकझोंक व पूरे बाकये का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो गया । इस पर प्रदेश भर के भाकियू कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो गया । जिससे यह मामला तूल पकड़ गया । इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने 24 अक्टूबर 2026 को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के नेतृत्व में अपनी एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें जसपुर के पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल द्वारा भाकियू कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी किए जाने व गाली दे देकर उन्हें अपमानित किए जाने की घोर निंदा की गई और एक सुर में आवाज उठाई गई कि पूर्व विधायक अपनी कुकृत्य के लिए माफी मांगें । बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन द्वारा अपनी आवाज को सार्वजनिक करने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । जिसमें जिला पंचायत सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता चरनजीत सिंह चन्नी व क्षेत्रीय विधायक आदेश सिंह चौहान भी पहुंचे । उन्होंने इस प्रकरण में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया किया । लेकिन वे प्रेस वार्ता शुरू होने से पहले ही चले गए । उसके बाद भारतीय किसान यूनियन प्रेस वार्ता की । जिसके दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता व यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक डॉक्टर सिंघल द्वारा भाकियू कार्यकर्ताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी किए जाने व गाली का प्रयोग किये जाने की घोर निन्दा की और मांग उठाई कि पूर्व विधायक डॉक्टर सिंघल अपने इस कुकृत्य के लिए माफी मांगें । जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी ने भी भाकियू नेताओं की आवाज का पुरजोर समर्थन किया । इस मौके पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, दर्शन सिंह देयोल, शीतल सिंह, जगजीत सिंह भुल्लर , दीदार सिंह, , बलजिंदर सिंह बंटी, राजकुमार, कुलदीप सिंह नेता,परमजीत सिंह, करनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह सहोता, हरजीत सिंह, जगतार सिंह, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मिस्सर वाला तस्लीम अहमद व शादाब सिद्दीकी आदि मौजूद रहे ।