भारतीय किसान यूनियन ने दी जसपुर नगर पालिका द्वारा बढ़ाये गये हाउस टैक्स के विरोध में आंदोलन की चेतावनी 

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: युवा भारतीय किसान यूनियन के जसपुर ब्लाक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने अपने एक बयान में नगर पालिका द्वारा हाउस टैक्स बढ़ाये जाने का विरोध करते हुए कहा है कि हाउस टैक्स कई गुना बढ़ा दिया गया है । उन्होंने कहा है कि हाउस टैक्स पहले की तरह भूमि के हिसाब से होना चाहिए । लेकिन 2024- 2025 का टैक्स निर्माण के हिसाब से वसूला जा रहा है । उनके द्वारा इसे नाजायज बताया गया है ।  उन्होंने कहा कि बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आंदोलन किया जाएगा ।