जसपुर पुलिस ने अपराध पर कसा शिकंजा: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 3 जुआरी गिरफ्तार

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक सिंह के निर्देशन में 14/06/25 को बाजार चौकी इंचार्ज एस आई सुशील कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त करते समय मुखबिर की सूचना पर जसपुर ट्रक यूनियन के पास सार्वजनिक स्थान पर 3 जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया और उनके फड़ से ताश के 51 पत्ते व 1050 रुपए बरामद किए गए।  पुलिस द्वारा उनके खिलाफ 13 G. ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
गिरफ्तार किये गए लोगों में शमीम अहमद पुत्र नफीस अहमद निवासी मोहल्ला नत्था सिंह , जसपुर उम्र 44 वर्ष 2- राशिद अली पुत्र शोकत अली निवासी मोहल्ला डांक बंगला,  जसपुर उम्र 23 वर्ष 3- शेर मोहम्मद पुत्र नन्हे निवासी मोहल्ला छीपीयान, जसपुर उम्र 35 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस टीम 
1-एसआई सुशील कुमार 
2- कांस्टेबल प्रणय राठी 
3- कांस्टेबल इंदर सिंह 
4- कांस्टेबल कुलदीप सिंह 
5- होमगार्ड दीक्षित