-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना 31 जुलाई को जसपुर के बीएसवी कॉलेज में की जाएगी । मतगणना के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने व मतगणना सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने के उद्देश्य से परगना मजिस्ट्रेट चतर सिंह चौहान द्वारा मतगणना स्थल की 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है । जिसमें संबंधित 11 बिंदु दिए गए हैं ।

