उत्तराखण्ड : जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में भाजपाइयों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन केक काटकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। 4 अगस्त 2025 को जसपुर भूतपुरी मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी के कैंप कार्यालय पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान ने भाजपाइयों के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन पर केक काटकर मिठाई बांटी। साथ ही उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की ।
इस अवसर पर डॉक्टर एमपी सिंह, अशोक खन्ना , महाराज सिंह , अजय राणा , वेदानंद शर्मा , चौधरी बृज किशोर , महेंद्र कश्यप , रूपेश कुमार , मुरारी सिंह , शैलेंद्र सिंह , रवि कुमार , ओम प्रकाश सिंह , प्रवेश सिंह , वीरेंद्र वर्मा , गौतम सिंह , सुरेंद्र चौहान , बाबू तोमर वीरेंद्र शर्मा अमित कुमार , संजीव शास्त्री , जितेंद्र कुमार , महेश चौहान , संदीप चौहान आदि मौजूद रहे । इसके अलावा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक डॉक्टर एमपी सिंह के कार्यालय पर भी भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन केक काटकर मनाया ।
इस इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान , डॉक्टर सुदेश कुमार , डॉक्टर एमपी सिंह, सुरेंद्र सिंह, विशाल कश्यप, सूरज सिंह,ललित शर्मा, बिजेंद्र गहलोत, बलराम तोमर, खूब सिंह, गौरव, उमा विश्नोई, अनीता पवार, बीना, लक्ष्मी, मोहनी, सुषमा, ज्योति आदि मौजूद रहे ।
जसपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन
-सुशील चौहान