प्रख्यात यू ट्यूबर मोहम्मद कैफ 16 जनवरी को चुनाव प्रचार में जसपुर आयेंगे और चेयरमैन पद के बसपा प्रत्याशी वसीम सिद्दीकी के लिए वोट मांगेंगे

उत्तराखण्ड: प्रख्यात यू ट्यूबर एवं राहे जिंदगी फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी मोहम्मद कैफ 16 जनवरी को  जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर आएंगे । वे यहां चेयरमैन पद के बसपा प्रत्याशी वसीम अहमद सिद्दीकी का चुनाव प्रचार करने आएंगे । उन्होंने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री कैफ दोपहर करीब 12:00 बजे जसपुर पहुंचेंगे । वे पहले उनकी (बसपा की) चुनाव रैली में भाग लेंगे और चुनाव रैली के समापन पर जसपुर के प्रमुख स्थान लकड़ी मंडी चौराहे के पास एक विशाल नुक्कड़ सभा को संबोधित कर जनता से उनके (बसपा प्रत्याशी) के लिए वोट मांगेंगे।