जसपुर क्षेत्र के जंगल के किनारे बसे भोगपुर डाम क्षेत्र के गांव सुन्दर नगर में चीते के हमले से किशोर की दर्दनाक मौत,परिवार में मचा कोहराम,आसपास के क्षेत्र में फैली दहशत , कुछ वर्ष पूर्व भी गुलदार के हमले से क्षेत्र के गांव कासमपुर में भी हुई थी एक व्यक्ति की मौत 

-सुशील चौहान 

उत्तराखण्ड : जसपुर क्षेत्र के भोगपुर डाम के जंगल के किनारे बसे गांव सुन्दर नगर में चीते ने एक एक किशोर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में कोह मच गया और घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत मच गई ।
जानकारी के अनुसार जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर कोतवाली अंतर्गत जंगल के के किनारे बसे भोगपुर डाम क्षेत्र के गांव सुंदर नगर निवासी जगीर सिंह का करीब 14 वर्षीय पुत्र अमरीक सिंह उर्फ बब्बू 21 फरवरी को शाम के समय पशुओं को चारा डालकर घर के बाहर पेशाब करने गया था, तभी उस पर चीते ने उसे पर जानलेवा हमला कर दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई । बताया गया कि वह 8 वीं क्लास में पढ़ता था । पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चीते के जानलेवा हमले से किशोर की दर्दनाक मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के क्षेत्र दहशत मच गई । लोग चीते की दहशत के मारे से घरों से बाहर नहीं निकल पाए । जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं बढ़ने से लोगों में भारी व्यक्त किया और वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया । लोगों ने इस घटना को वन विभाग की लापरवाही का परिणाम बताया । लोगों ने बताया कि जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। जंगली जानवरों के हमले से क्षेत्र के कई लोग घायल हो चुके हैं । लेकिन इसके बावजूद वन विभाग जंगली जानवरों के हमले रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है ।
गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व जसपुर क्षेत्र के गांव कासमपुर में भी खेत में गेहूं की कटाई करते समय गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।