निर्धारित तिथि पर गेहूं की खरीद शुरू न होने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता,एसएमओ का किया घेराव 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: गेहूं की टोल शुरू न होने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने गेहूं की तौल शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर एस एम ओ का घेराव किया ।
उत्तराखण्ड के जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर के के गेहूं खरीद केंद्रों पर 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद प्रस्तावित थी, लेकिन विभागीय हीला-हवाली के चलते निर्धारित तिथि से गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई । जबकि किसान गेहूं गेहूं की तोल तौल की तिथि निर्धारित होने के बल पर अपना गेहूं तुलवाने के लिए गेहूं क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं लेकर पहुंचे । लेकिन वहां गेहूं की तौल व्यवस्था न होने के कारण वे खड़े देखते और ठगे से रह गए और उन्हें अपना गेहूं वहीं डंप करना पड़ा । कुछ किसानों को अपना गेहूं खुले आसमान के नीचे डालना पड़ा। इसी बीच मौसम खराब हो गया । किसानों ने अपने गेहूं के ढेरों पर तिरपाल आदि ढककर वह बांमुश्किल गेहूं भीगने से बचाया । गनीमत रही कि हल्की वर्षा होने के बाद मौसम साफ हो गया । भगवान ने किसानों पर रहम कर दिया । वरना किसानों का गेहूं भीग कर खराब हो जाता । इन सब परेशानियों को झेलने के कारण निर्धारित तिथि 1 अप्रैल से गेहूं की तौल शुरू न होने पर किसानों व भाकियू कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है । गेहूं की तौल शुरू न होने पर होने पर किसानों की परेशानियों को देखकर भाकियू कार्यकर्ताओं का धैर्य भी जवाब दे गया और उत्तेजित भाकियू कार्यकर्ताओं ने गेहूं की तौल शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर 4 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ विपणन अधिकारी (एसएमओ) का घेराव कर गेहूं खरीद से संबंधित तमाम सवाल-जवाब किये व गर्मा- गर्मी की  और निर्धारित तिथि से गेहूं की तौल न होने पर खासी नाराजगी व्यक्त की । एसएमओ ने कहा कि किसानों को उनके गेहूं का भुगतान देने वाला सरकारी बैंक खाता अपडेट न होपाने के कारण निर्धारित तिथि से गेहूं खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई । संबंधित बैंक खाता अपडेट होते ही गेहूं की टोल शुरू करवा दी जाएगी । तब कहीं जाकर भड़के भाकियू कार्यकर्ता शांत हुए । इस मौके पर भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, युवा भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, दीदार सिंह, जसवीर सिंह, सुखदीप सिंह सहोता, जसविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, कर्मजीत सिंह कम्मू, चौधरी किशन सिंह आदि मौजूद रहे।
जसपुर ऊसिंन: गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी जसपुर से वार्ता की । भाकियू कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी वार्ता करने के बाद बताया की उप जिला अधिकारी ने आश्वासन दिया कि गेहूं की आवक बढ़ने पर आवश्यकता होने पर गेहूं क्रय केंद्र बढ़ाये जाने विचार किया जाएगा ।