-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर स्थित खाद्य विभाग के गेहूं खरीद केंद्र पर कालिया वाला कल्याणपुर निवासी किसान अमृत सिंह ने 5-6 दिन पूर्व अपना गेहूं लेकर आया था । गेहूं में नमी होने के कारण उसने अपना गेहूं सूखने के लिए गेहूं खरीद केंद्र के परिसर में डाला हुआ था ।
गेहूं सूखने के बाद उसने गेहूं का ढेर लगाकर तौल शुरू होने की इंतजार में वहीं छोड़ दिया । 6 अप्रैल को खाद्य विभाग के गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं की तौल शुरू हुई । पहले दिन उसका गेहूं नहीं तुल पाया । दूसरे दिन 7 अप्रैल को उसके गेहूं पर तौल देर से लग पाई । जिसके कारण उसका कुछ ही गेहूं तुल पाया । उसके बाद तौल का समय समाप्त हो गया । किसान अपने बाकी गेहूं को मौसम खराब होने के बावजूद मजबूरी में खुले आसमान के नीचे गेहूं के ढेर पर प्लास्टिक की तिरपाल (पन्नी ) से ढक कर चला गया । इसी बीच उसके घर चले जाने के बाद शाम को करीब 6:30 बजे मौसम खराब होने पर आई तेज हवा से गेहूं के ढेर पर ढकी पन्नी उड़ गई और बूंदाबांदी होने पर भी का गेहूं ऐसे ही पड़ा रहा ।