जसपुर में सड़क दुर्घटना में अंगदपुर के युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम 

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर में सड़क दुर्घटना में ग्राम अंगदपुर के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई । इससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को रात्रि करीब 8:00 बजे जसपुर( सिंह नगर) के लकड़ी मंडी चौराहे व पानी की टंकी के पास मुख्य मार्ग पर 20 वर्षीय युवक राजीव कुमार पुत्र जयप्रकाश सिंह की मोटरसाइकिल यूके 18 के 4973 मोटरसाइकिल जेसीबी (हाईड्रा) संख्या UK 18 5264 में टकरा गई । जिससे वह गंभीर रूप से घायल ह गया । मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके मौके पर पहुंची । पुलिस द्वारा एम्बुलेंस 108 के मध्यम से घायल युवक को जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के दर्दनाक मौत से में मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है ।  पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जेसीबी व दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया । युवक काशीपुर से लौट रहा था और गांव अंगदपुर अपने घर जा रहा था । बताया गया कि मृतक युवक राज मिस्त्री था । समाचार लिखने तक मृतक के परिजनों द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी जा सकी थी।
गौरतलब है कि है कि रोड की स्लाइडों में वाहन खड़े रहते हैं। जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है । लोगों ने मांग की है कि सड़क के किनारे वाहन खड़े होने पर पाबंदी लगाई जाए, ताकि दुर्घटनाएं न हो सकें ।