वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल का निधन,पत्रकारों ने जताया गहरा शोक 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल का बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे करीब 60 वर्ष के थे। उन्होंने प्रमुख अखबारों उच्च पदों पर सेवा की । उनके निधन पर उत्तराखण्ड के विभिन्न पत्रकार संगठन से जुड़े पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया । शोक व्यक्त करने वालों में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज व किरन शर्मा, राजपाल विष्ट राजेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, संगठन मंत्री इंद्रेश कोहली, सचिव सुशील रावत, गढ़वाल मंडल प्रभारी संजय कुमार मोठी, कुमाऊं मंडल प्रभारी राजकिशोर तिवारी,ऊधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष कंचन वर्मा, जिला महामंत्री विनोद सिंह, राजकुमार फुटेला, जसपुर संरक्षक सुशील चौहान, अध्यक्ष आलम रजा, महेंद्र राही , डॉ हसीब सिद्दीकी के अलावा अन्य पत्रकारों जीवन सिंह सैनी,आरडी खान आदि शामिल हैं ।