-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के नगर जसपुर में 9 अप्रैल 2026 को रात्रि करीब 8:00 बजे जसपुर कोतवाली अंतर्गत गांव अंगदपुर निवासी प्रकाश सिंह के 20 वर्षीय युवा पुत्र राजीव कुमार
की मोटरसाइकिल जसपुर के लकड़ी मंडी चौराहे व पानी की टंकी के पास जेसीबी से टकरा गई थी । जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी । पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद 10 अप्रैल 2026 को उसका शव उसके परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में उसकी अंत्येष्टि कर दी गई । युवक के परिजनों व सगे संबंधियों का रोते-रोते हर युवक की दर्दनाक मौत से उसके परिवार में ही नहीं बल्कि गांव अंगदपुर व आसपास के क्षेत्र में भी शोक छाया रहा । शोक में डूबे परिजन समाचार लिखने तक घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दे पाए ।