जसपुर पुलिस द्वारा एक युवक 3.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने एक युवक को 3.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति  द्वारा जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है । अभियान ऑपरेशन प्रहार के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 29/04/2026 को जसपुर कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी नादेही इंचार्ज संतोष देवरानी द्वारा  पुलिस टीम के साथ गश्त करते समय मोटरसाइकिल सवार गुलशेर पुत्र जमशेद निवासी फ़ैज़ ए आम स्कूल के पीछे थाना जसपुर (उम्र 27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया । संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर लिया । तलाशी के दौरान उसके पास से 3.50 ग्राम स्मैकबरामद की गई । पुलिस ने उसके खिलाफ 166/26 धारा 8/21/60 NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया और उसे न्यायालय में पेश किया ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एसएसआई जावेद मलिक
एसआई  संतोष देवरानी
कांस्टेबल अरुण कुमार
कांस्टेबल दीपक जलाल,कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर,उत्तराखण्ड ।