-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को मजबूत व कारगर बनाने पर बल दिया गया ।
28 जून 2026 को जसपुर- अफजलगढ़ मार्ग स्थित जसपुर के रेडिसन होटल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । संगठन को और मजबूत व कारगर बनाने पर जोर दिया गया। इस संबंध में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । विचार किया गया कि व्यापार मंडल को किस तरह और बेहतर किया जा सकता है । उसके लिए व्यापार मंडल को नगर से प्रदेश तक किन-किन सुधारों की आवश्यकता है तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए क्या कार्य गत वर्षों में किए हैं तथा आने वाले समय में व्यापारियों के सम्मुख क्या-क्या चुनौतियां आ रही हैं । उनका निवारण किस तरह किया जा सकता है तथा अन्य विषयों पर भी विस्तार से विचार किया गया । बैठक में सर्वसम्मति से प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कुमाऊं प्रभारी अश्विनी छाबड़ा तथा प्रदेश सचिव निकेश चंद्र अग्रवाल को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी सलाहकार समिति के लिए नामित किया गया व त्रिलोकचंद अरोड़ा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया ।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत कर बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत कर बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के दर्जा राज्य मंत्री तथा प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल, कुमाऊं प्रभारी अश्विनी छाबड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोड़ा, प्रदेश सचिव निकेश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश उप कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य ए.सी.तिवारी,जसपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम सिंह,महामंत्री विमल अग्रवाल, कोषाध्य अर्पित रस्तोगी, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष त्रिलोकचंद अरोड़ा , उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नवनियुक्त जसपुर नगर अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, अंकुर बंसल, अवलोक गोयल, अवलोक जैन, हरीश कुमार, राजाराम राजपूत, तरुण बंसल, राकेश अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, ललित शर्मा, महेंद्र अरोड़ा, मनीष कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे ।