जसपुर में सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान एवं पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने संयुक्त रूप से किया ,144 बूथों पर 15190 नौनिहालों ने पी पोलियो ड्रॉप

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर में सघन पल्स पोलियो अभियान के दौरान करीब 15190 नौनिहालों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई ।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर विकास खंड में 28 जून 2026 को चलाए गए सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में  जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान एवं पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने अलग-अलग दो बच्चों को पोलियो पोलियो ड्रॉप पिलाकर संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉक्टर हर्षिता, मोहम्मद साजिद जमील अहमद ,भगवती,मनोज कुमार आदि मौजूद रहे ।
जसपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में 144 बूथों पर 15190 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई । जबकि 24736 नौनिहालों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था । 144 बूथों पर बच्चों को पोली ड्रॉप पिलाने के लिए 315  स्वास्थ्य कर्मी लगाए गए थे । जिनमें 27 सुपरवाइजर भी शामिल हैं । जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश पोलियो ड्रॉप पीने से वंचित रह गए हैं,उन्हें 29 जून 2026 से घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।