शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का औचक निरीक्षण पड़ा जसपुर नगर पालिका कर्मियों को कैड़ा ,जब नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी समेत कई अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी से पाए गए नदारद,मंत्री ने दिए प्रकरण की जांच व आवश्यक कार्यवाही के निर्देश,नगर पालिका अधिकारियों व कर्मियों में मचा हड़कंप 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जसपुर ऊसिंन नगर की नगर पालिका परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । जिसके दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए और कार्यालय परिसर में आपत्तिजनक वस्तुएं भी पाई गईं । इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई । गुस्साए मंत्री ने प्रकरण की जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए । जिससे नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है ।
उत्तराखण्ड के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा द्वारा 29 जून 2026 को जनपद उधम सिंह नगर की नगर पालिका परिषद जसपुर के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी तथा कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर यह भी पाया गया कि कुछ अधिकारी व कर्मचारी कई दिनों से कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए । निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। इस पर भी शहरी विकास मंत्री नाराजगी व्यक्त की और कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा कार्यालय की गरिमा के प्रतिकूल स्थिति स्वीकार्य नहीं है । यह कहते हुए उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं तथा प्रकरण में नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि सरकार की पारदर्शिता,जवाबदेही और जनता का विश्वास बना रहे। शहरी विकास मंत्री के औचक निरीक्षण के के दौरान अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिरने की आशंका से उनमें हड़कंप मचा हुआ है ।
जसपुर, ऊसिंन नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किए जाने के दौरान विकास मंत्री के साथ जसपुर के भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान व नगर मंत्री विशाल कुमार एडवोकेट मौजूद रहे ।