जसपुर के आरएलएसएम डिग्री कॉलेज का बीएड प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत

– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के आरएलएस मैमोरियल डिग्री कॉलेज,किशन पुर जसपुर के बीएड प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा । कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षाफल में आरएलएस मैमोरियल डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया ।
जिसमें महाविद्यालय की छात्रा मनीषा शर्मा और सलोनी राजपूत ने संयुक्त रूप से  83.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में प्रथम स्थान  प्राप्त किया।
 पंखुड़ी कुमारीऔर वर्षा झा ने संयुक्त रूप  से 82.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
 मिथाली कश्यप  ने 82.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
महाविद्यालय के सचिव विनय चौहान , प्राचार्या डॉक्टर भुवनेश कुमारी,विपिन कुमार,विवेक कुमार, मोहम्मद सलीम ,विवेक वत्सल,सुभाष कुमार,आसमा परवीन,राजवीर जी ,सत्यम गुप्ता,प्रीति वर्मा, श्रीमती गीता,दीपक कुमार,रिंकी चौहान,मोहम्मद राशिद,पिंकी ,अर्जुन सिंह आदि  ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की