नगर पालिका प्रशासन ने उतारा  100 फुट से अधिक ऊंचा फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज,खाली खड़ा है राष्ट्रीय ध्वज का स्तम्भ 

~सुशील चौहान
उत्तराखण्ड
: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में नगर के प्रमुख स्थान सुभाष चौक पर 100 फुट से अधिक ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ है। गौरतलब है कि यह राष्ट्रीय ध्वज बार-बार फट रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले ही फटे हुए राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया था । लेकिन यह राष्ट्रीय ध्वज फिर फट गया । उसके स्थान पर नया राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने फटे हुए राष्ट्रीय ध्वज को स्तंभ से उतार लिया है। उसके स्थान पर नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा । फिलहाल इस राष्ट्रीय ध्वज का खाली स्तंभ खड़ा हुआ है । नगर पालिका प्रशासन द्वारा नया राष्ट्रीय ध्वज कब तक लगाया जा सकेगा , इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण उनसे वार्ता नहीं हो पाई ।