– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया । जिनके पास से 160 लीटर अवैध शराब बरामद की गई ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध जनपद में व्यापक स्तर पर विशेष “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में जसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 20.07.2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से अवैध कच्ची शराब शराब ले जाते चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया । जिन के पास से 160 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब परिवहन करने में प्रयुक्त दो मोटर साइकिलें बरामद की गईं । पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किए गए शराब तस्करों के खिलाफ क्रमशः मु0अ0सं0-287/2026, 288/2026, 289/2026 एवं 290/2026,धारा 60(1) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई ।
गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर:
1. सूरज सिंह पुत्र भजन सिंह, निवासी ग्राम कलियावाला जसपुर ऊधम सिंह नगर।
2. बूटा सिंह पुत्र खेम सिंह, निवासी ग्राम तीरथ नगर भोग पुर डाम , जसपुर, ऊधम सिंह नगर ।
3. गेन्दा सिंह पुत्र बली सिंह, निवासी ग्राम देवीपुरा , जसपुर, ऊधम सिंह नगर ।
4.लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्की पुत्र काली सिंह, निवासी ग्राम बेरखेड़ा स्योहारा,जनपद बिजनोर ,उत्तर प्रदेश
बरामदगी:
1. 160 अवैध शराब
2.दो मोटर साइकिल ।
पुलिस टीम:
1.प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय
2.उप निरीक्षक संतोष देवरानी
3.उप निरीक्षक ललित सिंह दिगारी
4.उप निरीक्षक गोविन्द सिंह मेहता
5.उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद
6.हेड कांस्टेबल शेलेन्द्र सिंह मेहता
7.हेड कांस्टेबल किशोर गिरि
8. कांस्टेबल अशोक सिंह
9.कांस्टेबल अरुण कुमार
10.कांस्टेबल हेमचन्द्र फुलारा
11.विपिन चन्द्र
12.सुभाष चन्द्र, कोतवाली जसपुर, ऊधम सिंह नगर ।