जसपुर पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा: चोरी किए गए 150 किलो गेहूं व बेचे गए चोरी के गेहूं के एक हजार रुपए के साथ चोर गिरफ्तार 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर के मोहल्ला पट्टी चौहान के एक बंद मकान से एक व्यक्ति का दो कुंतल गेहूं चोरी हो गया था । पुलिस ने गेहूं चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया । जिसके पास से चोरी किए गए 150 किलो गेहूं व चोरी किए गए गेहूं में से बेचे गए गेहूं के ₹1000 बरामद किए गए ।
दिनांक 19.07.26 को राकेश सिंह पुत्र हुलशन सिंह निवासी मौहल्ला पट्टी चौहान, जसपुर जिला ऊधम सिंह नगर द्वारा जसपुर ऊधम सिंह नगर कोतवाली में तहरीर दी कि उसका मौहल्ला पट्टी चौहान, जसपुर में एक मकान है जिसमें कोई नहीं रहता है, हम उसमें गेहूं रखते हैं, दिनांक 19.07.26  को वह उस मकान में गया तो दरवाजा टूटा था । अन्दर से अज्ञात चोर दो कुंतल गेहूं चुरा कर ले गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर  अजय गणपति के द्वारा तुरंत अभियोग पंजीकृत कर घटना का अनावरण करने का आदेश दिया आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक  काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा तुरंत मुकदमा एफ आई आर सं 284/26 धारा 305’A’/331(4)317(2) BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया । जिसकी विवेचना उप निरीक्षक  हरीश आर्या को सौंपी गयी । जिनके द्वारा सुरागरसी, पतारसी कर दिनांक 20.07.26 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर कार्तिक कश्यप पुत्र भारत कश्यप निवासी मौहल्ला जोशियान थाना जसपुर जिला ऊधम सिंह नगर को चोरी किये गये 150 किलो गेहूं और गेहू बेच कर कमाये 1000/- रूपये  के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।
पुलिस टीम :
1-प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पाण्डेय
2. वरिष्ठ उप निरीक्षक भूपाल राम पौरी
 3.उप निरीक्षक हरीश आर्या
4 . कांस्टेबल इन्दर सिंह
5. कांस्टेबल जाकिर हुसैन कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर ।