– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य के भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनसे उनके स्वर्ण जयंती सदन नई दिल्ली स्थित आवास/कार्यालय पर मिलकर उन्हें बधाई व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें फूलों का गुलदस्ता व महाराजा दक्ष प्रजापति की प्रतिमा भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया ।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया और आपसी मतभेद भुला कर भाजपा की नीतियों,रीतियों तथा भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंच कर संगठन को और मजबूत बनाने का आवाह्न किया ।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया और आपसी मतभेद भुला कर भाजपा की नीतियों,रीतियों तथा भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंच कर संगठन को और मजबूत बनाने का आवाह्न किया ।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, प्रदेश महामंत्री राजवीर सिंह कश्यप, प्रदेश मंत्री करण कश्यप,भाजपा ओबीसी मोर्चा के काशीपुर जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति, भाजपा ओबीसी मोर्चा के रुड़की जिला अध्यक्ष आदित्य रोड तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश व जिलों के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे ।