– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: एक युवक ने रंजिशन रोढ़ा मारकर एक महिला को घायल कर दिया । महिला के पति ने घटना को लेकर जसपुर पुलिस को तहरीर दी ।
जनपद ऊधम सिंह नगर के नगर जसपुर के मोहल्ला जुलाहान निवासी लेखराज सिंह प्रजापति ने बताया कि उसने नगर की लपकना नदी के पुल के पास ढाबा खोल रखा है । शनिवार के दौरान उसकी पत्नी ने ढाबे पर रख पानी के कैंपर से पानी लेने को मन कर दिया था और कहा था कि वह उनके कैंपर से पानी ने लेकर पास खड़े हैंड पंप से पानी भर ले । इस पर युवक नाराज होकर चला गया । लेखराज ने बताया कि जब मैं रात को 11 बजे ढाबा बंद करके अपनी पत्नी के साथ घर जा रहा था, तभी उक्त युवक काली माता मंदिर रोड पर उनसे उलझ पड़ा और उसने उसकी पत्नी के सिर में रोढ़ा फेंक कर मार दिया । जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गई । लेखराज ने रविवार को इस घटना को लेकर जसपुर पुलिस को तहरीर दी । पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ।