समदर्शी संस्था के सम्मान समारोह का आयोजन 31 अगस्त 2026 को, काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा होंगे मुख्य अतिथि

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर की सामाजिक संस्था समदर्शी का वार्षिक सम्मान समारोह 31 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। संस्था की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई ।
समदर्शी संस्था स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में प्रति वर्ष वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन करती चली आ रही है । इसी क्रम में संस्था द्वारा इस बार भी 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 2:00 बजे जसपुर के प्रमुख स्थान सुभाष चौक स्थित दुल्हन पैलेस में अपना वर्षिक सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा ।
सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक मास्टर सुरेंद्र सिंह के जसपुर, ऊधम सिंह नगर की पंचशील कॉलोनी स्थित आवास पर 30 अगस्त 2026 को संस्था की की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें  कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई । बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा होंगे । संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर  कार्यक्रम को सफल बनाएं ।  बैठक में संस्था के अध्यक्ष आरपी सिंह, महामंत्री प्रेम सिंह सहोता, कोषाध्यक्ष विमल सिंह, कार्यक्रम प्रबंधक मास्टर सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर सीपी सिंह, मनोज कश्यप व सुनील शर्मा मौजूद रहे ।