– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड:भाकियू नेता अमनप्रीत सिंह ने जसपुर, ऊसिंन ऊधम सिंह नगर पुलिस पर यातायात व्यवस्था के नाम पर नो पार्किंग के चालान कटकर लोगों को बेवजह परेशान किए जाने का आरोप लगाया ।
उन्होंने कहा कि त्योहारों का समय है और बाजार में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं । लेकिन जसपुर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है । बिना पार्किंग व्यवस्था के नो-पार्किंग के चालान काटना जनता के साथ उचित व्यवहार नहीं है । अगर प्रशासन का यही रवैया रहा तो क्षेत्र की जनता मजबूर होकर अपने वाहन जसपुर थाने में पार्क करेगी । प्रशासन पहले पार्किंग की उचित व्यवस्था करे उसके बाद नो-पार्किंग के चालान काटने की कार्रवाई करे । उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने यही रवैया अपनाया तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी । जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी ।