– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर में खेलते समय एक बच्चे द्वारा सीने में चाकू घोंप दिए जाने ने मासूम ईशान की दर्दनाक मौत हो गई थी । पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया ।
31 अगस्त 2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर के नगर जसपुर के मोहल्ला गूल छीपियान निवासी 12 वर्षीय मासूम ईशान
पुत्र मोहम्मद तसलीम घर के पास खेल रहा था,तभी मोहल्ले के ही एक बच्चे ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया था । जिससे ईशान गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी । मृतक के पिता ने 1 सितंबर 2026 को घटना के संबंध में जसपुर पुलिस को तहरीर देकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया । पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया । पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ।