उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर के भाजपा नगर अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए विमल अग्रवाल उर्फ रमन भी मैदान में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में भाजपा के नगर मंत्री और भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। वे भाजपा से सन् 1998 से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि कि वे अखिल विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व जिला मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने आर एस एस की आई टी सी व ओटीसी भी कर रखी है। यहां तक कि वे दो बार व्यापार मंडल के महामंत्री व एक बार संगठन मंत्री के पद निर्वाचित हो चुके हैं। साथ ही वे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इस लिए उन्हें भाजपा नगर अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
Post Views: 141