दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है मेन होल, लेकिन नगर पालिका प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं 

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद उधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर के ठाकुरद्वारा बस स्टैंड से मोहल्ला जोशियान- पट्टी चौहान को जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाले का मेन होल काफी समय से खुला पड़ा है । जिसमें आए दिन वाहन गिरते रहते हैं और लोगों को चोटें लगती रहती हैं । जिससे लोग काफी परेशान हैं। लेकिन नगर पालिका प्रशासन और कोई ध्यान नहीं दे रहा है । मोहल्ले वासियों ने मांग की है कि इस मेन होल को बंद किया जाये, ताकि दुर्घटनाओं से निजात मिल सके।