– सुशील चौहान
उत्तर प्रदेश: गुलदार ने गांव देवानंदपुर गढ़ी में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया । जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।

जानकारी के अनुसार गुलदार ने 15 सितंबर 2026 को प्रातः 5:00 बजे उत्तर प्रदेश के थाना रेहड़ ,बिजनौर अंतर्गत गांव देवानंदपुर गढ़ी में दस्तक दे दी । जिसके दौरान गुलदार ने गांव के करीब 40 वर्षीय व्यक्ति परमजीत सिंह पुत्र हरजाप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौत के मुंह से बाल-बाल बच गया । उसे तत्काल उपचार हेतु बिजनौर अस्पताल ले जाया गया । वहां से उसे चार हेतु मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया । घटना से गांव में दहशत बनी हुई है । गांव के लोग अपने घरों से निकलने तक में कतरा रहे हैं । गौरतलब है कि गांव देवानंदपुर उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र की सीमा से सटा हुआ गांव है ।