जसपुर पुलिस द्वारा नशे के 720 अवैध कैप्सूलों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने नशे के 720 अवैध कैप्सूलों के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान ऑप्रेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में जसपुर ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान नशे के 720 अवैध कैप्सूलों के साथ नशा तस्कर गुलशेर पुत्र जाकिर निवासी शरीफ नगर, कुआ खेड़ा थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने बताया कि वह जसपुर, शरीफ नगर क्षेत्र में नशेड़ी लड़कों को मंहगे रेट नशीले कैप्सूल बेचकर मुनाफा कमाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 8/22/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक – श्री राजेश पाण्डेय
चौकी प्रभारी बाजार उप निरीक्षक  राजेंद्र प्रसाद
कांस्टेबल प्रवीन्द्र सिंह
कांस्टेबल अरुण कुमार कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह ।