भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान ने प्रदेश वासियों एवं क्षेत्र वासियों को दीं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला चेयरमैन खड़क सिंह चौहान ने समस्त देशवासियों,प्रदेश एवं जसपुर विधान सभा क्षेत्र वासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख,शांति एवं मंगल की कामना की।